Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर

मुंगेली के अखरार में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उर्जीकृत
उपभोक्ताओं को होगी निर्बाध विद्युत की आपूर्ति

बिलासपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, द्वारा राज्य के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में अनवरत व गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगााए जा रहे हैं, ताकि घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा कृषि पंप धारक उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिल सके। इसी क्रम में लोरमी उपसंभाग क्षेत्र के 33/11 उपकेन्द्र अखरार में 3.15 एमव्हीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का उर्जीकरण माननीय श्री अरूण साव, उपमुख्यमंत्री छ.ग.शासन, माननीय श्री तोखन साहू पूर्व विधायक लोरमी, श्री कोमल गिरी गोस्वामी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री विरेन्द्र गुप्ता जिला महामंत्री किसान मोर्चा तथा बिलासपुर क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री ए.के.धर की गरिमामयी उपस्थिति में उर्जीकृत किया गया। श्री साव ने अतिरिक्त ट्रांसफार्मर के उर्जीकरण के अवसर पर लाभान्वित होने वाले 25 ग्रामों के विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण विद्युत सेवा का लाभ मिलने की बधाई देते हुये कहा कि राज्य सरकार के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र के सभी जिलों में घरेलू, कृषक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं के हित को ध्यान में रखते हुए विद्युत विकास के कार्य कराये जा रहें हैं।
इस अवसर पर बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री जी.पी.अनंत कार्यपालन अभियंता श्री यू.केे.सोनवानी एवं समस्त सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंतागण, श्रीमती कल्याणी जायसवाल सरपंच ग्राम पंचायत अखरार, श्री सत्यजीत भौमिक तथा बडी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Exit mobile version