Site icon Grand Gumber News

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संघ कर्मचारियों ने अपनी 3 सूत्री मांग बताते हुए शुक्रवार से अनिश्चितकालीन तक शुरू किया हड़ताल।

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कर्मचारी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों ने यह हड़ताल शुक्रवार से शुरू किया है। जिसके चलते स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट आ गया है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कर्मचारी लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने, नियमितीकरण, वेतनमान और प्रमोशन, पादनामों में परिवर्तन भ्रष्टचार मुक्त चिकित्सा अधिकारी जिसकी शिकायत संघ की ओर से की गई है। संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांग बताते हुए हड़ताल कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हम इसी तरह हड़ताल पर रहेंगे।

अपनी तीन सूत्रीय मांगों को बताते हुए उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों का लंबित कार्य आधारित वेतन PLP का भुगतान माह मई 2024 तक का पूर्ण किया जाए एवं आगामी माह से नियमानुसार प्रतीक माह के 15 तारीख तक के भीतर भुगतान करना सुनिश्चित किया जाए। महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उनके गृह जिले में स्थानांतरण देने हेतु छूट प्रदान किया जाए एवं मुख्यालय निवास का दायरा मुख्यालय से 8 किलोमीटर के परिधी में निवास करने हेतु छूट दिया जाए। साथ ही पवन कुमार वर्मा जिला संयोजक कांकेर की सेवा समाप्ति के आदेश को तत्काल निरस्त कर सेवा में बहाल करते हुए दोषी अधिकारियों के ऊपर कार्यवाही की जाए। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संघ कर्मचारियों ने अपनी मांग बताते हुए आज से अनिश्चितकालीन तक हड़ताल शुरू कर दिया है।

Exit mobile version