33 C
Bilāspur
Sunday, February 15, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 61 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया ,17 उम्मीदवार विभिन्न पदों पर निर्वाचित

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। गुरुवार को अधिवक्ताओं ने अपने प्रतिनिधियों के चयन के लिए मतदान किया था, जिसके बाद शुक्रवार को मतगणना पूरी कर विभिन्न पदों पर निर्वाचित उम्मीदवारों की घोषणा की गई। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ के इस चुनाव में कुल 61 प्रत्याशियों ने भाग्य आजमाया था, जिनमें से 17 उम्मीदवार विभिन्न पदों पर निर्वाचित हुए।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर रजनीश सिंह बघेल,उपाध्यक्ष पद पर गौतम खेत्रपाल और माण्डवी भारद्वाज ,सचिव में अनिल त्रिपाठी, सह-सचिव विजय कुमार साहूऔर आस्था शुक्ला के साथ ग्रंथालय प्रभारी, कोषाध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्य जैसे प्रमुख पद पर उम्मीदवार जीतकर आए हे। मतगणना के दौरान और परिणाम घोषित होने के बाद हाई कोर्ट परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशियों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी जाहिर की।उपाध्यक्ष पद पर निर्वाचित अधिवक्ता गौतम खेत्रपाल ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और हाई कोर्ट परिसर में सुविधाओं का विस्तार करना है। वहीं, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने आपसी समन्वय से काम करते हुए अधिवक्ताओं के हित में ठोस कदम उठाने की प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles