Site icon Grand Gumber News

छह साल से साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन कर रहा अरपंचल मंच, इस बार अनुमति न मिलने से भड़का विवाद, विजयदशमी पर रावण दहन को लेकर टकराव, अरपंचल मंच बोला– हर हाल में होगा कार्यक्रम

असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व विजयदशमी गुरुवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर में जगह-जगह रावण दहन की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन इस बार साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पिछले छह सालों से अरपंचल मंच यहां रावण दहन का आयोजन करता आ रहा है, लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने मंच को अनुमति देने से इनकार कर दिया है।

इसके विरोध में बुधवार को अरपंचल मंच के सदस्यों ने सरकंडा क्षेत्र से रैली निकालकर साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंच के सदस्यों का कहना है कि नगर निगम के पार्षदों ने सार्वजनिक दशहरा समिति बनाकर कार्यक्रम अपने कब्जे में करने की कोशिश की है। आरोप यह भी लगाया गया कि समिति में सभी पार्षदों को शामिल किया गया है, लेकिन कांग्रेस के पार्षदों को इसकी जानकारी तक नहीं है।

मंच का दावा है कि जानबूझकर उन्हें कार्यक्रम से दूर किया गया है वहीं, प्रशासन का कहना है कि जिसे अनुमति दी गई है, वही कार्यक्रम करेगा और बाकी के लिए अलग व्यवस्था बनाई जाएगी। इसके बावजूद अरपंचल मंच ने साफ कर दिया है कि हर साल की तरह इस बार भी रावण दहन कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में ही होगा और आयोजन भव्य रूप से मनाया जाएगा।

Exit mobile version