31.1 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले स्कूलों पर होगी कार्यवाही,बिना मान्यता के संचालित नारायणा स्कूल पर तुरंत हो एफआईआर दर्ज…

बिलासपुर— नेहरू नगर, अमेरी रोड स्थित बिना मान्यता के संचालित निजी स्कूल पर बड़ा घोटाला उजागर हुआ है।इस संबंध में नारायणा स्कूल के खिलाफ एफआईआर की मांग करते हुए एनएसयूआई प्रदेश सचिव लोकेश नायक के नेतृत्व में एनएसयूआई छात्र प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर संजय अग्रवाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि इस वर्ष शैक्षणिक सत्र 2025-26 ही प्रारंभ हुए इस निजी स्कूल ने बिना सीबीएसई अथवा सीजीबीएसई बोर्ड की मान्यता प्राप्त किए धड़ल्ले से कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया और कुछ ही महीनों में 243 विद्यार्थियों का प्रवेश लेकर लगभग 2 करोड़ रुपये से अधिक की फीस वसूली कर डाली।स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को भ्रमित करने के लिए CBSE बोर्ड का नाम और बोर्ड लगाकर भ्रामक प्रचार किया। इस गंभीर प्रकरण पर एनएसयूआई ने जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत व ज्ञापन दिया था। जिस पर जांच समिति गठित हुई और उसकी रिपोर्ट में यह प्रमाणित हुआ कि विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहा है। बावजूद इसके, भ्रामक प्रचार के ठोस साक्ष्यों को जांच समिति द्वारा अप्रमाणित बताकर मामले को हल्का करने और जांच को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही 243 विद्यार्थियों के प्रवेश पर केवल 3 अभिभावकों से फीस सम्बंधित अभिमत लेकर जांच समिति और स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत उजागर हो रही है। एनएसयूआई ने चेतावनी दी है कि यदि दोषी विद्यालय प्रबंधन पर तत्काल कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो एनएसयूआई पूरे बिलासपुर जिले में बड़ा आंदोलन छेड़ेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles