
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा छुरी वितरण केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान शिविर में उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और बेहतर विद्युत सेवाएं देना है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।शिविर में 84 उपभोक्ताओं ने ऑन-द-स्पॉट पंजीयन कराते हुए करीब 9.50 लाख रुपये की छूट प्राप्त की। योजना के तहत बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक और मूल राशि में निर्धारित छूट दी जा रही है। विशेष शिविरों के माध्यम से बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने का अभियान लगातार जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग लाभ उठा रहे हैं।




