Site icon Grand Gumber News

छेड़छाड़ और लूटपाट के दो मामलों में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…

चकरभाठा थाना क्षेत्र में अक्टूबर 2024 में हुई छेड़छाड़ और लूटपाट की दो अलग-अलग घटनाओं में फरार चल रहे आरोपी अंकित सिंह ठाकुर को चकरभाठा पुलिस ने राजकिशोर नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी देविका विहार कॉलोनी, सरकंडा का रहने वाला है और वारदात के बाद से लगातार फरार था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 2 अक्टूबर 2024 को काली ढाबा के पास एक महिला से छेड़छाड़, गाली-गलौच और धमकी देने की घटना को अंजाम दिया था। इसी दिन रामावैली गेट के पास आरोपी और उसके साथियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की थी। इन दोनों मामलों में थाना चकरभाठा में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम साहू की टीम ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने दोनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।

Exit mobile version