Site icon Grand Gumber News

छोटा हाथी वाहन चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मारने से 19 वर्षीय सोमिया केंवट की मौत हो गई।

थाना सरकंडा अंतर्गत खमतराई में छोटा हाथी वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए स्कूटी सवार को बुरी तरह ठोकर मार दी। घटना के बाद युवती स्कूटी से नीचे गिर पड़ी। वहीं मौके का फायदा उठाकर छोटा हाथी चालक भाग निकला। घटना के बाद युवती को हॉस्पिटल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकंडा थाना प्रभारी रोशन आहूजा ने बताया कि सेलर निवासी 19 वर्षीय सोमिया केंवट अपने दोस्त के घर खमतराई आई हुई थी। इस दौरान वो अपने स्कूटी में ही बैठी थी। तभी खमतराई मोड़ से सरकंडा नवीन टेंट हाउस का ड्राइवर और कर्मचारी छोटा हाथी तेज रफ्तार में लापरवाही पूर्वक मोड़ते हुए खड़े स्कूटी को सामने से बुरी तरह ठोकर मार दिए।

चुकी स्कूटी के सामने सोमिया और अन्य पीछे बैठे थे और छोटा हाथी ने सामने से ठोकर मारी जिसके चपेट में सोमिया आ गयी और बुरी तरह जख्मी होकर सड़क पर गिर गयी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मर्च्युरी भेजकर छोटा हाथी जब्त कर लिया है। वहीं वैधानिक कार्यवाही मामले में जारी है।

Exit mobile version