Site icon Grand Gumber News

जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाया था करंट, एक की मौत,शव जलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तारदो बालक निरुद्ध कोटा पुलिस की तत्परता से खुला मामला, फरार आरोपियों की तलाश जारी

कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम डिंडोल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए अवैध करंट की चपेट में आने से अयोध्या सिंह खुसरो की मौत हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस जांच में खुलासा होने के बाद आरोपी जान सिंह बैगा और अनिल बैगा को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है।थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जंगल में घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। इस कार्रवाई में सउनि नहारू राम साहू, चन्द्रप्रकाश पाण्डेय, प्रआर सत्यप्रकाश यादव समेत पुलिस टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध विद्युत शिकार जैसे खतरनाक कार्यों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।

Exit mobile version