Site icon Grand Gumber News

जंगली सूअर का शिकार कर रखा था घर में मांस, वन विभाग ने मटिया गांव में मारा छापा आरोपी गिरफ्तार, 50 किलो मांस और हथियार बरामद

रायपुर वन मंडल की टीम ने खरोरा विकासखंड के ग्राम मटिया में अवैध शिकार के आरोपी गौतम पारधी के घर छापा मारकर जंगली सूअर का 50 किलो मांस, हंसिया और चापट जब्त किया। आरोपी ने पूछताछ में जाल बिछाकर सूअर को मारने की बात कबूल की।वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई परिक्षेत्र अधिकारी दीपक तिवारी और उनकी टीम ने की, जिन्होंने हाल ही में हिरण शिकार मामले में भी चार आरोपियों को पकड़ा था।

Exit mobile version