Site icon Grand Gumber News

जंगल में चल रहे जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड, 13 जुआरी गिरफ्तार ₹5.18 लाख की नगदी, मोबाइल और 12 मोटरसाइकिल जब्त, दो मुख्य आरोपी फरार

मरवाही थाना क्षेत्र में जंगल के बीच संचालित जुआ फड़ पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बरौर और उषाढ के बीच जंगल में कुछ लोग “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी और चारों ओर से घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया,

जबकि कुछ आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।पुलिस ने मौके से ₹30,350 नगद, 7 मोबाइल फोन, 12 मोटरसाइकिल समेत जुआ खेलने में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹5,18,350 आंकी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नान्हू उर्फ महिपाल सिंह और बाली उर्फ बालमुकुंद गुप्ता जुआ खेलने के लिए जगह और अन्य व्यवस्थाएं कराते थे, जो पुलिस कार्रवाई के दौरान फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version