Site icon Grand Gumber News

जगन्नाथपुरी में नहाते समय बिलासपुर का युवक डूबा तीन दिन बाद मिली लाश, दोस्तों ने बचाई थी अपनी जान

शहर के सरकंडा निवासी युवक की जगन्नाथपुरी में समुद्र में नहाते वक्त डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गया था।लहर उठने पर तीनों बह गए, जिसमें दो की जान बच गई लेकिन लक्की सोनी की डूबने से मौत हो गई।जानकारी के अनुसार ओम सिंदे अपने दोस्तों लक्की सोनी और सक्षम चौहान के साथ 8 अक्टूबर को जगन्नाथपुरी घूमने गया था।

9 अक्टूबर को तीनों नहाने समुद्र तट पहुंचे थे, तभी तेज लहर उठी और तीनों पानी में बह गए। स्थानीय लोगों ने ओम और सक्षम को बचा लिया लेकिन लक्की गहराई में चला गया।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोर टीम ने खोजबीन शुरू की। 11 अक्टूबर को परिजन भी पुरी पहुंच गए और लगातार तलाश जारी रही।तीन दिन बाद युवक की लाश समुद्र में तैरती मिली। पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम कराया और शव परिजन को सौंप दिया। परिजन अंत्येष्टि के बाद बिलासपुर लौट आए हैं।

Exit mobile version