Site icon Grand Gumber News

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) अध्यक्ष अमित जोगी नजरबंद,काले कपड़ों में पीएम मोदी से मिलने जा रहे थे, पुलिस ने रोका

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी को रायपुर पुलिस ने आज उनके निवास पर नजरबंद कर दिया। सूत्रों के अनुसार, अमित जोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नवा रायपुर जाने वाले थे। बताया जा रहा है कि वे काले कपड़ों में प्रधानमंत्री से मुलाकात करने निकल रहे थे, जिसकी सूचना पुलिस को मिल गई। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत उनके घर पहुंचकर उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया।जानकारी मिली है कि अमित जोगी सरकार की नीतियों और प्रदेश से जुड़े कुछ मुद्दों पर प्रधानमंत्री से चर्चा करने वाले थे।

इस दौरान उनका काला वस्त्र धारण करना सरकार के प्रति विरोध के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा कारणों और संभावित प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। वहीं, अमित जोगी ने इस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है।

अमित जोगी ने सोशल मीडिया पर भी अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रधानमंत्री से मिलने जाने के बावजूद उन्हें रोका गया। घटना के बाद जोगी समर्थक भी सुरक्षा घेरा पार कर उनके निवास तक पहुंचने की कोशिश करते दिखे, हालांकि पुलिस ने हालात को नियंत्रण में रखा। इस पूरी कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। विपक्ष इसे दमनात्मक कदम बता रहा है, वहीं प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था का हवाला दे रहा है।

Exit mobile version