Site icon Grand Gumber News

जनदर्शन में गूंजा किसानों और जरूरतमंदों का दर्द, अधिकारियों ने त्वरित समाधान का दिया

बिलासपुर, साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे और जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल ने सैकड़ों लोगों की समस्याओं की सुनवाई की। जनदर्शन में पहुंचे नागरिकों की एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान एग्रीस्टेक पंजीयन रकबा छूटने और विभिन्न शासकीय योजनाओं से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही। जनदर्शन में कोनी निवासी आदिवासी किसान पुरुषोत्तम गोंड़ ने भांचादान में ग्राम गतौरा में प्राप्त भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की फरियाद की।

उन्होंने बताया कि नारायण राठौर और उनके दो पुत्र पिछले डेढ़ दशक से उनकी जमीन पर बेजा कब्जा किए हुए हैं। इस पर कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम को आवेदन भेजकर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं तखतपुर के ग्राम गुटेना निवासी रामायण श्रीवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर जनपद पंचायत तखतपुर के सीईओ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अन्य मामलों में गनियारी के किसान मोहनलाल साहू ने गिरदावरी में धान फसल का उल्लेख नहीं होने से फसल बिक्री में आ रही परेशानी बताई, जिस पर तहसीलदार सकरी को त्वरित प्रविष्टि दर्ज करने के निर्देश दिए गए।

Exit mobile version