Site icon Grand Gumber News

जनदर्शन में संवेदनशील शासन की मिसाल दिव्यांगों को राहत, शिक्षा व विकास पर मुख्यमंत्री का फोकस

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए संवेदनशील शासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। इस दौरान दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राइसिकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र तथा जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जनदर्शन में कुल 1900 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनदर्शन केवल आवेदन लेने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने, गरीबों को तात्कालिक सहायता देने और पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। बिलासपुर सहित प्रदेश के विकास को लेकर ठोस रोडमैप पर कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि अपार आईडी निर्माण में राज्य देश के बड़े राज्यों में अग्रणी है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से विश्व में चौथे स्थान पर पहुंचा है, जो देश की मजबूत प्रगति को दर्शाता है।

Exit mobile version