Site icon Grand Gumber News

जनदर्शन मे जनता की आवाज बनी कार्रवाई की बुनियाद कलेक्टर ने हर शिकायत पर तय की जिम्मेदारी

बिलासपुर साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर संजय अग्रवाल ने दूर-दराज से पहुंचे ग्रामीणों और शहरवासियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उन्होंने एक-एक आवेदक से मुलाकात कर आवेदन प्राप्त किए और संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे एवं जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी मौजूद रहे। जनदर्शन में लगभग 150 लोगों ने व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। जनदर्शन में सामाजिक सुरक्षा और पेंशन से जुड़े कई मामले सामने आए राजकिशोर निवासी दिव्यांग रवि निषाद ने दिव्यांग पेंशन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की, जिस पर समाज कल्याण विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने कहा गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना और मुआवजा से जुड़े मामलों में भी कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लिया। ग्राम सिंघरी की मालती बाई ने पीएम आवास योजना की तीसरी किश्त नहीं मिलने की शिकायत की जनदर्शन में अवैध निर्माण, आगजनी और राजस्व मामलों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। ग्राम तेंदुआ के ग्रामीणों ने तालाब मार्ग पर अवैध निर्माण की शिकायत की,मदनपुर निवासी बसंती बाई देवार ने आगजनी से हुए नुकसान के लिए सहायता राशि की मांग की, जिसे एसडीओ बिलासपुर को सौंपा गया।

Exit mobile version