Site icon Grand Gumber News

जन्मदिन में चाकू से केक काटना पड़ा भारी,तारबाहर पुलिस ने 4 आरोपी पकड़े, धारदार हथियार बरामद…

बिलासपुर :- तारबाहर थाना पुलिस ने जन्मदिन के मौके पर धारदार चाकू से केक काटते और आम लोगों को डराते-धमकाते चार युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन स्टील के चाकू और एक चापड़ जब्त किया गया।28 अगस्त को एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी धारदार हथियार से केक काटते और इलाके में आतंक फैलाते नजर आ रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 30 अगस्त को डीपूपारा स्थित दुर्गा मंदिर के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार युवकों के नाम गजानंद ध्रुव, रोहित पाल, अंकुश यादव और साहिल कौशल हैं।आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामनरेश यादव सहित थाना टीम के जवानों की अहम भूमिका रही।

Exit mobile version