Site icon Grand Gumber News

जबरदस्ती शादी, ब्लैकमेलिंग और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी शाहबाज खान गिरफ्तार।

शादी का दबाव बनाकर लड़की और उसके घर वालों को जान से मार देने की धमकी देने और लड़की को ब्लैकमेलिंग कर रुपये ऐंठ लेने के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेंद्र नगर निवासी शाहबाज खान के खिलाफ एक युवती ने शिकायत दर्ज किया है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि शाहबाज खान के द्वारा लड़की के घर वालों को बड़ी-बड़ी बातें करते हुए अपने जाल में फसाया गया। उसके बाद लड़की के घर वालों ने दोनों की सगाई कर दी। लेकिन सगाई के बाद जब पीड़ित युवती को लड़के की सच्चाई पता चली तो लड़की और उसके घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गयी। लड़की और उनके घरवालों को पता चला कि शाहबाज जुआरी, शराबी होने के साथ सभी तरह के अपराध में लिप्त रहता है।

सिविल लाइन थाने में पीड़ित युवती ने बताया कि शाहबाज खान ने उसके घर वालों को अपने जाल में फंसाते हुए बताया था कि वह अपने जीजा जी के बड़े कार के शोरूम में काम करता है, वही उसका बड़ा भाई नीदरलैंड में रहता है जो उसे कार का शोरूम खोलकर देने का वादा किया है, वही शाहबाज खान की रायपुर में बड़े-बड़े नेताओं एवं मंत्री से अच्छी बनती है। इतना ही नही जब पीड़ित युवती ने शाहबाज से मिलकर उसके सच्चाइयों से उसे अवगत कराया तो लड़की और उसके द्वारा लिया गया प्राइवेट फोटो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देते हुए शाहबाज ने युवती से 21 हजार 500 रुपये भी ले लिया हालांकि उसने बदले में केवल 3000 रुपये वापस भी किया। शिकायत के बाद सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

Exit mobile version