Site icon Grand Gumber News

जबरन चंदा मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार मारपीट व गाली-गलौज का मामला

ग्राम छतौना में लड़की नाचा के नाम पर जबरन पैसे मांगने और मारपीट करने के मामले में चौकी बेलगहना थाना कोटा पुलिस ने आरोपी आनंद राम भानु को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसे न देने पर प्रार्थी के साथ गाली-गलौज कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की थी।घटना के बाद से फरार आरोपी को 16 दिसंबर को दबिश देकर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उसका साथी अजय भानु फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Exit mobile version