Site icon Grand Gumber News

जमानत पर छूटते ही पीड़िता को धमकाने वाला बलात्कार आरोपी फिर गिरफ्तार

बलात्कार के मामले में जेल से छूटते ही पीड़िता के घर जाकर केस वापस लेने उसे और उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को फिर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर फिर से आरोपी किशन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला ने रिपोर्ट लिखाया कि बलात्कार के आरोपी किशन पटेल जमानत मिलने के बाद उसके घर आकर बच्चों के साथ उसे भी जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार का केस वापस लेने महिला पर दबाव बना रहा है।धमकी देकर आरोपी ने उसके बच्चों के साथ जमकर मारपीट भी की।घटना के बाद डरी सहमी पीड़िता ने इसकी जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी।जिसके बाद मंगला निवासी आरोपी किशन पटेल को मौके गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध गम्भीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version