Site icon Grand Gumber News

जमीन विवाद में पीड़ित ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप,16 साल पुराने मामले में FIR दर्ज नहीं, न्याय के लिए भटक रहा युवकखबर:

बिलासपुर में जमीन विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां इमलीपारा निवासी रवि कुमार यादव ने पुलिस पर लापरवाही और कार्रवाई नहीं करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनकी जमीन पर जबरन कब्जा कर मकान तोड़ दिया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है।रवि यादव के अनुसार 18 तारीख को उनके साथ मारपीट की गई और जमीन पर अवैध कब्जा किया गया। इसके बाद वे शिकायत लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां उन्होंने आरोपी किशोर राय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की।

उनका आरोप है कि सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक उन्हें थाने में बैठाकर रखा गया, लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।पीड़ित ने यह भी बताया कि उन्होंने थाना प्रभारी को जमीन से जुड़े सभी दस्तावेज दिखाए, बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि आरोपी पिछले 16 साल से उनकी जमीन हड़पने की कोशिश कर रहा है और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कब्जा किया गया है। साथ ही, तहसील स्तर पर आदेश लेकर उनके मकान को तोड़ दिया गया, जबकि मामला पहले से ही न्यायालय में लंबित है।घटना के बाद रवि यादव ने 20 तारीख को एसपी कार्यालय पहुंचकर भी शिकायत की, लेकिन वहां भी उन्हें अधिकारियों से मिलने का मौका नहीं मिला। फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, जिससे सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पीड़ित को न्याय कब मिलेगा।

Exit mobile version