Site icon Grand Gumber News

जमीन विवाद में भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार लोहे के एंगल से हमला कर फरार हुआ था, चंद घंटों में पुलिस ने दबोचा

घरेलू विवाद और जमीन बंटवारे को लेकर अपने ही भाई की हत्या करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान लोहे के एंगल से प्राणघातक हमला कर वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस के अनुसार 13 जनवरी की रात ग्राम पुटपुरा में आरोपी चंद्रहास टैगोर ने अपने भाई चंद्रभूषण से विवाद के दौरान उसके सिर पर लोहे के एंगल से हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिस पर तत्काल हत्या का मामला दर्ज किया गया।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लोहे का एंगल जब्त कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Exit mobile version