
थाना बलौदा पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया था।पुलिस के अनुसार 3 जनवरी 2026 की शाम आरोपियों ने एक राय होकर पीड़िता के घर के सामने गाली-गलौज की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया गया।




