
सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनीबस्ती, जरहाभाठा में राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर भयभीत करने का मामला सामने आया है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके से चार युवकों—अभय कोसले, रामा कुर्रे, देव सिदार और समीर भास्कर—को गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 नग धारदार चाकू और 1 फरसानुमा हथियार जब्त किया है। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।इसके अलावा क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले राकेश ओगले के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया है।




