Site icon Grand Gumber News

जल्द ही होगी ऐप के माध्यम से स्ट्रीट लाइट की शिकायत, प्रदेश में यह सुविधा उपलब्ध कराने वाला बिलासपुर प्रथम नगर निगम।

शहर के 70 वार्डों में यदि कहीं भी स्ट्रीट लाइट खराब है। तो अब वार्ड पार्षद या निगम की बिजली विभाग में शिकायत दर्ज करने की जरूरत नहीं है। नगर निगम एक ऐसा ऐप बना रहा है। जिसमें कहीं भी लाइटों में खराबी है तो लोकेशन शेयर करना होगा। इसके बाद सुधारने के लिए निगम की टीम पहुंचेगी। यह ऐप जीआईएस बेस्ड होगा। शहर की सभी 70 वार्डों की स्ट्रीट लाइट पोल नंबर समेत एंट्री किया जा रहा है। एक माह में यह ऐप तैयार हो जाएगा। बिलासपुर प्रदेश का पहला निगम होगा जो एप के जरिए स्ट्रीट लाइट की तकनीकी खामियों को दूर कर आम लोगों को सुविधा उपलब्ध कराएगी। फिलहाल स्ट्रीट लाइट संबंधित शिकायत दूर करने के लिए मैन्युअल व्यवस्था की गई है।

Exit mobile version