Site icon Grand Gumber News

जवाली नल का फिर से सीमांकन, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, बुधवार से शुरू हुई सीमांकन प्रक्रिया ,तीन दिनों तक चलेगी

जवाली नाले पर हुए अवैध निर्माण को लेकर नगर निगम की कार्रवाई अब सवालों के घेरे में आ गई है निगम ने शुरुआती तौर पर तीन रसूखदारों के मकान ढहाए। इसके बाद हुई शिकायत और महापौर की आपत्ति के बाद बाकी कबजेदारों के खिलाफ कार्रवाई रोक दी गई जिन लोगों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई उनमें राजनीतिक तौर पर प्रभावी सेल लोग भी शामिल है ऐसे में अब एक बार फिर से हाई कोर्ट के निर्देश पर फिर से सीमांकन करने के निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत बुधवार को नगर निगम की टीम वापस जवाली नाला पहुंचा और सीमांकन का काम शुरू कराया। हालांकि नगर निगम ने सभी निर्माण कर्ताओं को 5 दिन पहले ही नोटिस दे दिया था और आज सीमांकन के लिए कहा गया था जिसके बाद या कार्रवाई प्रारंभ हुई है और 2 से 3 दिनों में सीमांकन पूर्ण कर विभाग को सौंप दी जाएगी और इसके बाद आगे की कार्रवाई प्रारंभ होगी।

Exit mobile version