
जवाली नाला रोड में अतिक्रमण मुक्त कराई खाली जमीन पर स्थानीय लोगों ने गार्डन बनाने की मांग की है। क्योंकि आसपास कोई गार्डन नहीं है। जहां लोग सुकून का वक्त बीता सके। वार्ड के बुजुर्ग नागरिकों के बैठने भी कोई हरा भरा सार्वजनिक स्थान नहीं है। गौर तलब है कि खसरा नंबर 322 नजूल भूमि का रकबा 17 डिसमिल है। जबकि मौके पर यह बेहद कम रह गया है। स्थानीय लोगों की मांग है कि खुली सरकारी जमीन जनहित में इस्तेमाल होना चाहिए वरना वह दिन दूर नहीं जब जमीन पर पूरी तरह से कब्जा हो जाएगा।

उनका कहना है जनहित मे इस्तेमाल करने ही सरकारी जमीन मुक्त कराया है।ज्वाली नाला रोड से लगी नजूल भूमि का सार्वजनिक उपयोग करने की अब स्थानीय लोगों की मांग जोर पकड़ने लगी है। जवाली नाला रोड पहले ही अतिक्रमण के लिए बदनाम है। ऐसे में स्थानीय महिलाओं का कहना है कि बच्चों के खेलने पूरे वार्ड में कोई स्थान नहीं है उन्हें सैर करने सुबह-शाम मुख्य मार्ग जाना पड़ता है। पिछले दिनों यह मांग वार्ड पार्षद ओम कश्यप ने उठाई थी जिसका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है उनका मानना है की जमीन का सही उपयोग करने से नगर निगम की मंशा पूरी होगी साथ ही लोगों को इसका लाभ मिलेगा।




