Site icon Grand Gumber News

जशपुर जिले के बगीचा में रहने वाले व्यवसायी ने सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड स्थित पाम इन्क्लेव अपार्टमेंट के दूसरे माले से कूदकर आत्महत्या की।

जशपुर जिले के बगीचा में रहने वाले व्यवसायी ने सरकंडा क्षेत्र के सीपत रोड स्थित पाम इन्क्लेव अपार्टमेंट के दूसरे माले से कूदकर आत्महत्या कर ली है। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें व्यवसायी अपार्टमेंट से छलांग लगाते नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी स्वजन को दे दी गई है।स्वजनो की मौजूदगी में शव का पीएम कराया जाएगा।

जशपुर जिले के बगीचा में रहने वाले विपिन अग्रवाल व्यवसायी थे।बीते दिनों वे किसी काम से दिल्ली गए थे। वहां से दो दिन पहले ही बिलासपुर लौटे थे। यहां पर वे अपने दोस्त स्वप्निल शर्मा के पाम इन्क्लेव के सी-ब्लाक फ्लैट में ठहरे हुए थे। शनिवार की सुबह वे अपार्टमेंट के नीचे खून से लथपथ पड़े मिले। स्वप्निल और आसपास के लोगों ने उन्हें सिम्स में भर्ती कराया। इसके कुछ देर बाद उन्हें निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान विपिन की मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज चेक किया। इसमें मृतक व्यापारी अपार्टमेंट के दूसरे माले से छलांग लगाते दिख रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी का फुटेज जब्त कर लिया है। इसके अलावा विपिन के दोस्तों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Exit mobile version