Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश और शंखनाद जारी,फरार कुख्यात गौ तस्कर इमरान और महताब खान गिरफ्तार, जेल भेजे गए

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन अंकुश के तहत थाना नारायणपुर क्षेत्र से फरार कुख्यात गौ तस्कर इमरान खान को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। 21 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने स्कॉर्पियो में बंधे 04 गौ वंशों को मुक्त कराया था।

वहीं, ऑपरेशन शंखनाद में महताब खान को उसके गृह ग्राम साईं टांगर टोली से हिरासत में लिया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत प्रकरण दर्ज हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है और गौ तस्करी में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version