Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश सफल,2016 से फरार मानव तस्करी का आरोपी कोरबा से गिरफ्तार

जशपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन अंकुश के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 2016 से मानव तस्करी के मामले में फरार चल रहे आरोपी सुरेश मरकाम को कोरबा जिले के ग्राम चिर्रा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।दिसंबर 2016 में पत्थलगांव क्षेत्र से एक नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाया गया था। इस मामले में थाना पत्थलगांव में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस ने जनवरी 2017 में ही पीड़िता को दिल्ली से रेस्क्यू कर लिया था और एक महिला आरोपी को 2018 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।मामले में शामिल तीन आरोपियों में से राजेश उर्फ बोधन की मृत्यु हो चुकी है, जबकि सुरेश मरकाम वर्षों से फरार था। पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी सहयोग और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर कोरबा से हिरासत में लिया।पूछताछ में अपराध स्वीकारने और पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों की तलाश के लिए ऑपरेशन अंकुश लगातार जारी है। इस अभियान के तहत पुराने प्रकरणों के आरोपियों को पकड़ने में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

Exit mobile version