Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद, 13 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त…

जशपुर :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत चौकी मनोरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 13 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया, हालांकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।13 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम टेंपू-डांडटोली नदी मार्ग से दो तस्कर पैदल गौवंशों को झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन तस्कर भाग निकले। मौके से बरामद सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है।फरार आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। एएसपी अनिल सोनी ने कहा कि गौ तस्करी में शामिल किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और शीघ्र ही गिरफ्तारिया।

Exit mobile version