Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद11 गौ वंश तस्करों के चंगुल से सुरक्षित छुड़ाए गए

चौकी सोनक्यारी पुलिस ने बृंदाटोली जंगल से 11 नग गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से सकुशल छुड़ाया। जानकारी के अनुसार, तस्कर पिकअप वाहन में गौ वंशों को ठूंस-ठूंस कर ले जा रहे थे और जंगल में उतारकर फरार हो गए।घटना की सूचना चौकी सोनक्यारी पुलिस को ग्राम पंडरसिली के कोटवार मुन्ना राम द्वारा मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी 11 गौ वंशों को लावारिश हालत में बरामद किया। उनके पैरों में रस्सियां बंधी हुई थीं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार तस्करों की खोज शुरू कर दी है।मामले में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक वैभव कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक विशाल गुप्ता, आरक्षक विमल मिंज और वीरेंद्र तेंदुआ की भूमिका सराहनीय रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस का गौ तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Exit mobile version