Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी, 8 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया अब तक 1000 से अधिक गौवंशों की तस्करी पर कसा शिकंजा, 126 तस्करों पर कार्रवाई

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार तस्करों पर भारी पड़ रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने चौकी मनोरा क्षेत्र के ग्राम पोड़ी पटकोना में 8 गौवंशों को तस्करों के कब्जे से छुड़ाकर एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई से गौवंशों की तस्करी पर लगातार शिकंजा कसता जा रहा है।18 जून को चौकी मनोरा पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग ग्राम पोड़ी पटकोना, खरवाटोली मार्ग से गौवंशों को बेरहमी से मारते-पीटते हुए जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तस्कर गौवंशों को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। मौके से सभी 8 गौवंशों को सुरक्षित बरामद कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। पुलिस ने छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार तस्करों की तलाश जारी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौवंश तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक दिनेश कुमार पुरैना और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Exit mobile version