Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन शंखनाद’, गौ तस्करों पर कसा शिकंजा,चार दिन में 25 गौवंश मुक्त, दो तस्कर गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त…

जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीते चार दिनों में पुलिस ने दबिश देकर अलग-अलग जगहों से 25 गौवंशों को मुक्त कराया है। इस दौरान तीन वाहन जब्त किए गए हैं।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्करों रविशंकर यादव और सोमारु कोरवा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पिकअप और स्कॉर्पियो वाहन का इस्तेमाल कर गौवंशों की तस्करी कर रहे थे।थाना लोदाम, चौकी पंडरापाठ और करडेगा क्षेत्र में हुई कार्रवाई में पुलिस ने गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया। वहीं, कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि अब तक ऑपरेशन शंखनाद के तहत 1250 गौवंश मुक्त कराए जा चुके हैं। पुलिस लगातार गौ तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है।

Exit mobile version