28.5 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

जशपुर पुलिस की अनोखी पहल — साइबर अपराध पर बनेगी जागरूकता फिल्म खौफ SSP शशि मोहन सिंह खुद निभा रहे मुख्य किरदार, डिजिटल ठगी पर आधारित कहानी

डिजिटल धोखाधड़ी और साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए जशपुर पुलिस ने जागरूकता का अनोखा तरीका अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में खौफ The Digital War’₹ नाम की लघु फिल्म बनाई जा रही है, जिसमें SSP खुद साइबर ठगी के शिकार एक स्कूल टीचर की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में ऑनलाइन फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट स्कैम, फेक कॉल, केवाईसी अपडेट और लिंक शेयरिंग जैसे आधुनिक साइबर अपराधों को वास्तविक तरीके से दिखाया जाएगा।फिल्म का निर्माण Tek 3 Studios द्वारा किया जा रहा है और इसमें जशपुर के साथ रायपुर, दुर्ग और कोरबा के कलाकार भी शामिल हैं। SSP का कहना है कि डिजिटल युग में जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है और इस फिल्म का उद्देश्य लोगों को समझाना है कि बिना सोचे डिजिटल लिंक क्लिक करना, स्क्रीन शेयरिंग या डरकर निर्णय लेना आर्थिक अपराध का कारण बन सकता है। फिल्म के माध्यम से साइबर सेल की कार्यप्रणाली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई भी दिखेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles