Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ठगी और कूटरचना के दो आरोपी गिरफ्तार,10 बुलेट और स्कूटी जप्त, पांच आरोपी अब तक सलाखों के पीछे…

जशपुर :- जशपुर पुलिस ने कोतबा चौकी क्षेत्र में दस्तावेज चुराकर कूटरचना कर वाहन फाइनेंस और ठगी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी वज्जाद अली उर्फ सोनू खान और शोएब जाफर अंबिकापुर निवासी हैं।आरोपियों ने ठगी की मोटरसाइकिल खरीदकर आगे बेच दी थी। पुलिस लंबे समय से दोनों की तलाश कर रही थी। तकनीकी टीम और मुखबिर की मदद से इन्हें अंबिकापुर से पकड़ा गया।इससे पहले पुलिस शो-रूम मैनेजर मनीष डेविड और मुख्य आरोपी शाहरुख खान व वसीम अकरम को गिरफ्तार कर चुकी है। इनके कब्जे से 10 बुलेट मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जप्त की गई थी।पुलिस ने दोनों नए आरोपियों को पूछताछ के बाद अपराध स्वीकारने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि दस्तावेजों की चोरी और फर्जी फाइनेंसिंग जैसे अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

Exit mobile version