Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया थाना बगीचा क्षेत्र में मारपीट और अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी जेल भेजा गया

जशपुर के थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम टटकेला में 19 सितंबर को प्रार्थी डमरूधर यादव की भैंस चराते समय आरोपी त्योफिल कुजूर ने उसे जातिगत और धार्मिक गालियां दीं और गुस्से में धक्का देकर डंडा लूटकर मारपीट की। आरोपी ने प्रार्थी का गला दबाया और उसके बजरंग बलि लॉकेट को तोड़ते हुए हिन्दू धर्म पर अभद्र टिप्पणी की।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश पर बगीचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ और पर्याप्त सबूत मिलने के बाद त्योफिल कुजूर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। पुलिस ने चेताया कि धार्मिक और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version