Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस ने नए आपराधिक कानून पर लगाई जागरूकता प्रदर्शनी 500 से अधिक विद्यार्थी, शिक्षक और जनप्रतिनिधि हुए शामिल

जशपुर पुलिस ने सिटी कोतवाली परिसर में नए आपराधिक कानून के क्रियान्वयन को समझाने के लिए जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें 500 से अधिक स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम में एसएसपी शशि मोहन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, अभियोजन विभाग के अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंच से नए कानून के मुख्य प्रावधान तीन दिन में ई-शिकायत पर FIR, जांच की समयसीमा, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा, फोरेंसिक जांच और मेडिकल रिपोर्ट की बाध्यता को सरल भाषा में समझाया गया।अतिथियों ने नए कानूनों को जनता को त्वरित न्याय दिलाने वाला बड़ा सुधार बताया। एसएसपी ने कहा कि दंड से न्याय की ओर की अवधारणा नए कानून की सबसे बड़ी ताकत है और जिले के सभी थाना-चौकियों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों को नए कानूनों की विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी मिली।

Exit mobile version