Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस ने शुरू किया बाल सुरक्षा सप्ताह बच्चों को अधिकार, सुरक्षा और पुलिस–फ्रेंडली व्यवहार पर दी जा रही जागरूकता

जशपुर पुलिस ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में 14 से 20 नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की। सिटी कोतवाली परिसर में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकारों, पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। मेधावी छात्रों को SSP ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, एएसपी अनिल सोनी और डीएसपी मंजुलता बाज ने बच्चों को मोबाइल उपयोग की सावधानियों, गुड–टच/बैड–टच, मानव तस्करी, साइबर फ्रॉड और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया। 20 नवंबर तक स्कूलों, सार्वजनिक स्थलों, थाना–चौकियों और बाल गृहों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Exit mobile version