Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस ने साइबर ठगी का फरार आरोपी गिरफ्तार म्यूल अकाउंट के जरिए लाखों रुपए की ठगी में गौस उर्फ बाबा खान को भेजा जेल

ऑपरेशन अंकुश के तहत जशपुर पुलिस ने थाना पत्थलगांव क्षेत्र से म्यूल अकाउंट व साइबर ठगी के फरार आरोपी गौस खान उर्फ बाबा खान को गिरफ्तार कर जेल भेजा। आरोपी ने अपने साथी फिरोज खान के साथ मिलकर कापू की व्यवसायी महिला यशोदा कुर्रे के बैंक खाते व लिंक मोबाइल सिम का दुरुपयोग कर देश के विभिन्न लोगों से लाखों रुपए की ठगी की थी।जांच में पता चला कि गौस खान ने इस अवैध ट्रांजेक्शन में 50,000 रुपए कमाए, जिन्हें उसने खर्च कर दिए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम और पेन कार्ड भी जब्त किया।आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। मामले में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत कुमार पांडे और टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि म्यूल अकाउंट व साइबर ठगी के मामलों में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version