Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस ने सुलझाया अंधा कत्ल, हत्यारा गिरफ्तार शराब के नशे में विवाद बना मौत की वजह, इब नदी में मिला था शव

जशपुर जिले के सोनक्यारी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरडीह में इब नदी से मिले शव के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 20 जनवरी को रामचंद्र राम का शव नदी में मिलने के बाद मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत हत्यात्मक पाए जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुबोध बेक को गिरफ्तार किया, जिसने शराब के नशे में मामूली विवाद के बाद हाथ-मुक्कों से मारपीट कर रामचंद्र राम की हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version