Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस ने 9 गौवंश मुक्त किए तीन गौ तस्कर गिरफ्तार, ऑपरेशन शंखनाद जारी

जशपुर ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस ने दमेरा घाट से झारखंड ले जाए जा रहे 9 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया।

मौके पर तीन आरोपियों अनूप एक्का, जगदीश चौहान और सनत राम चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा के तहत मामला दर्ज किया।

सभी गौवंशों का पशु चिकित्सक से इलाज कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version