Site icon Grand Gumber News

जशपुर पुलिस व यूनिसेफ ने सामरबहार कॉलेज में किया जागरूकता कार्यक्रम छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी व यातायात नियमों की दी जानकारी

थाना बगीचा क्षेत्र के संत गहीरा गुरु संस्कृत महाविद्यालय सामरबहार में जशपुर पुलिस और यूनिसेफ की टीम ने क्लिक सेफ एवं सजग समाज, सुरक्षित भविष्य अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें साइबर सुरक्षा, मानव तस्करी से बचाव, नोनी रक्षा और यातायात सुरक्षा पर छात्रों को जानकारी दी गई।

थाना प्रभारी संतलाल आयाम ने ऑनलाइन ठगी व सोशल मीडिया उपयोग से जुड़े जोखिमों और सुरक्षित पासवर्ड प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया। यूनिसेफ समन्वयक शालिनी गुप्ता ने मानव तस्करी के दुष्परिणाम बताए, जबकि सहायक प्राध्यापक राजीव रंजन तिग्गा ने यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य डॉ. विद्याकांत त्रिपाठी ने छात्रों से सुरक्षा व जागरूकता अपनाने की अपील के साथ किया।

Exit mobile version