Site icon Grand Gumber News

जशपुर में ऑपरेशन शंखनाद का एक्शन, दो मामलों में 8 गौवंश मुक्तपिकअप से तस्करी कर रहा आरोपी राम महतो गिरफ्तार, मनोरा में आरोपी फरार

जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है। बीते तीन दिनों में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने 8 गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इन मामलों में एक पिकअप वाहन जब्त किया गया है, साथ ही आरोपी राम महतो को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं दूसरे मामले में तस्कर फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है।थाना दुलदुला क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पतराटोली नेशनल हाइवे 43 पर नाकाबंदी कर झारखंड नंबर की पिकअप से दो नग गौवंश बरामद किए। वाहन चला रहा आरोपी राम महतो, उम्र 19 वर्ष, निवासी लोहरदगा वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पुलिस ने आरोपी को पशु परिरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।उधर, चौकी मनोरा क्षेत्र में जंगल के रास्ते 6 गौवंशों को हांक कर ले जा रहे दो तस्कर पुलिस को देख फरार हो गए। पुलिस ने सभी गायों को बरामद कर पशु चिकित्सा परीक्षण कराया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत अब तक 1200 से अधिक गौवंश मुक्त कराए जा चुके हैं और तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version