Site icon Grand Gumber News

जशपुर में पुलिस–यूनिसेफ का ‘क्लिक सेफ’ साइबर जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को ऑनलाइन सुरक्षा, लैंगिक समानता व मानव तस्करी पर दी गई जानकारी

जशपुर पुलिस और यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में शासकीय पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास में ‘क्लिक सेफ’ साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी (अजाक) भावेश समरथ ने छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, संदिग्ध लिंक, ओटीपी शेयरिंग और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के उपाय बताए।

यूनिसेफ की जिला समन्वयक शालिनी गुप्ता ने लिंग भेदभाव, मानव तस्करी, बाल विवाह और बॉडी शेमिंग के दुष्परिणामों पर छात्राओं को जागरूक किया।जशपुर पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील करते हुए सुरक्षित वेबसाइटों का उपयोग, मजबूत पासवर्ड, 2FA, सार्वजनिक वाई-फाई से बचाव और व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने जैसे प्रमुख उपाय बताए। पुलिस द्वारा तैयार साइबर योद्धा स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों में लोगों को लगातार जागरूक कर रहे हैं। किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन 1390 या नजदीकी थाने से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Exit mobile version