31.9 C
Bilāspur
Friday, February 20, 2026
spot_img

जशपुर में फर्जी अफसर बनकर ठगी: नौकरी के नाम पर 4.35 लाख ऐंठे आरोपी गिरफ्तार, बीएनएस की धारा में मामला दर्ज

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में खुद को कलेक्ट्रेट का बड़ा अधिकारी बताकर दो युवकों से नौकरी लगवाने के नाम पर 4 लाख 35 हजार रुपये ठगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सुरक्षा गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर किश्तों में रकम ली और बाद में टालमटोल करता रहा, जिससे पीड़ितों को ठगी का एहसास हुआ।पुलिस ने आरोपी प्रदीप पंडा के खिलाफ बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पूछताछ में आरोपी ने रकम खर्च करने की बात स्वीकार की, वहीं उसके तथाकथित ऑफिस से सामान भी जब्त किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles