Site icon Grand Gumber News

जशपुर में फिर बड़ी कार्रवाई, 270 क्विंटल अवैध धान जब्त उड़ीसा–झारखंड से धान लाकर खपाने की कोशिश, दो ट्रक-दो पिकअप पकड़ी गईं

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के दौरान जशपुर पुलिस ने सरहदी क्षेत्रों में पैट्रोलिंग और नाकेबंदी के दौरान दो ट्रक और दो पिकअप से 675 बोरी में भरा करीब 270 क्विंटल अवैध धान जब्त किया। धान उड़ीसा और झारखंड से तस्करी कर लाया जा रहा था,

जिसकी कीमत लगभग 6.21 लाख रुपये है।गाड़ियों के चालकों के पास वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद धान को पुलिस ने कार्रवाई हेतु जिला प्रशासन के सुपुर्द किया। इससे पहले भी जशपुर पुलिस 540 क्विंटल अवैध धान पकड़ चुकी है और अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version