Site icon Grand Gumber News

जशपुर में बड़ी कार्रवाईदुष्कर्म कर फोटो वायरल करने वाला आरोपी जेल भेजा गया

जशपुर थाना तुमला क्षेत्र में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और विवाद के बाद मारपीट कर मोबाइल छीनने वाले आरोपी सुनील रोहिदास को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरोपी ने पीड़िता के मोबाइल से उसकी और परिवार की फोटो फेसबुक पर डालकर अभद्र टिप्पणियां कर वायरल कर दी थीं, जिससे परिवार आहत हुआ।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, लूट, मारपीट और आईटी एक्ट सहित पॉक्सो की धाराओं में मामला दर्ज किया।एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने उड़ीसा से आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। पुलिस ने पीड़िता का मोबाइल भी बरामद किया।

Exit mobile version