Site icon Grand Gumber News

जशपुर क्षेत्र से दो माओवादी, चार नक्सली पकड़े गए, बड़ी घटना को अंजाम देने की थी तैयारी, पास से एक-47 और कारतूस बरामद

जशपुर से गिरफ्तार 2 माओवादी और चार नक्सलियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी टीम ने एनआईए के स्पेशल कोर्ट में पेश किया है। पकड़े गए सभी माओवादी और नक्सलियों पर आरोप है कि यह लोग लोकसभा चुनाव में गंभीर घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। इनके पास से एक-47 और 90 राउंड कारतूस भी बरामद हुआ है।

आगामी लोकसभा चुनाव में गंभीर वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहे दो माओवादी और चार नक्सलियों को जशपुर और बलरामपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी माओवादी और नक्सलियों को गुरुवार की दोपहर राष्ट्रीय जांच एजेंसी टीम ने बिलासपुर के एनआईए विशेष कोर्ट में पेश किया।

शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र गौराहा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नारायणपुर में माओवादी और नक्सली मजदूर के गेटअप में अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे। पकड़े गए माओवादी और नक्सलियों से जशपुर और बलरामपुर पुलिस ने एके-47 और 90 राउंड कारतूस भी बरामद किया है। इन्हें वैधानिक कार्यवाही के लिए गुरुवार को एनआईए के विशेष कोर्ट में पेश किया गया है।पकड़े गए माओवादी और नक्सली झारखंड के है, जिन्हें झारखंड पुलिस के खुफिया सूचना के आधार पर नारायणपुर के घने जंगल से जशपुर और बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए माओवादी में शातिर खूंखार नक्सली टुनेश लकड़ा और राम लकड़ा भी शामिल है। इसी के साथ इनके सहयोगी रणजीत महतो, हरमन कुमार, गुलाम शहजादा और तबस्सुम अहमद को भी गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version