ज़िला कांग्रेस कमेटी ( शहर/ग्रामीण ) द्वारा पूर्व मुख्य मंत्री स्व मोती लाल वोरा जी की 20दिसम्बर को जयंती एवं 21 दिसम्बर को उनकी पुण्यतिथि मनाई गई ।
इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि स्व मोती लाल वोरा जी एक सहज,सरल और मिलन सार राज नेता थे ,जिनका राजनीतिक जीवन एक पार्षद के रूप में शुरू हुई , फिर विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री,केंद्रीय मंत्री, राज्यपाल जैसे पदों पर पहुंचे , मोती लाल वोरा जी एक सफल संगठन कर्ता थे और लंबे समय तक कांग्रेस के कोषाध्यक्ष बने रहे ,स्व मोती लाल वोरा जी मुख्यमंत्री के रूप मे विकास के लिए कई योजनाओं को मूर्त रूप दिए।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय,विनोद साहू, सुभाष ठाकुर,राजेश शर्मा,अनिल पांडेय,दिनेश सूर्यवंशी,गौरव एरी,वीरेंद्र सारथी,सुदेश नन्दिनी,चंद्रहास केशरवानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
ऋषि पांडेय,प्रवक्ता शहर





